{"_id":"5e5ab1538ebc3ec75e7701f6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1951282182","type":"story","status":"publish","title_hn":"16.83 करोड़ से बनेंगे गांवों में सामुदायिक शौचालय, भेजी डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16.83 करोड़ से बनेंगे गांवों में सामुदायिक शौचालय, भेजी डिमांड
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गांवों में बनाए जाने वाले सामुदायिक शौचालयों की तैयारी तेज हो गई है। जनपद की 951 ग्राम पंचायतों में 1902 सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर 16.83 करोड़ से अधिक की राशि की डिमांड बनाकर शासन को भेज दी है। प्रत्येक गांव में दो-दो शौचालय बनेंगे। एक शौचालय ग्राम पंचायत और एक पंचायती राज विभाग बनाएगा।
केंद्र सरकार ने जनपद को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए स्वच्छ भारत के तहत गांव-दर-गांव शौचालय बनवाए हैं। इस योजना से जनपद की 951 ग्राम पंचायतों के अधीन 1176 राजस्व गांवों में 2.80 लाख से अधिक शौचालय बनाए जा चुके हैं। जबकि शेष ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों ने खुद ही शौचालय बनवा लिए हैं। इसके साथ ही जनपद ओडीएफ भी घोषित हो चुका है। अब शासन ने सभी ग्राम पंचायतों पर दो-दो सामुदायिक शौचालय बनवाने का निर्णय लिया है। बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनने वाले सामुदायिक शौचालय में एक शौचालय 14वें वित्त आयोग से जारी राशि से ग्राम पंचायत बनाएंगी। जबकि दूसरा शौचालय पंचायती राज विभाग की ओर से बनाया जाएगा। इसके लिए जनपद में बनने वाले 1902 सामुदायिक शौचालय निर्माण पर 16.83 करोड़ से अधिक की राशि का खर्च आएगा। विभाग ने इस राशि की डिमांड बनाकर शासन को भेज दी है। साथ ही शौचालय बनाने के लिए ग्राम पंचायतों में जमीन चिन्हित करने का भी काम शुरू कर दिया है।
---------
महिला, पुरुष और विकलांगों के लिए होगी व्यवस्था
अफसरों के अनुसार गांव में बनने वाले सामुदायिक शौचालय में महिला, पुरुष और विकलांगों के लिए व्यवस्था होगी। एक सामुदायिक शौचालय में दो महिला, दो पुरुष और एक विकलांग की सीट होगी। शौचालय में पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इसकी सफाई की जिम्मेदारी गांव के सफाईकर्मी की होगी।
विज्ञापन
--------
मार्च में निर्माण करवाने के दिए आदेश
ग्राम पंचायतों पर बनने वाले सामुदायिक शौचालय निर्माण को लेकर विगत दिवस बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के जनपदों के अफसरों की बैठक ली। इस बैठक में जनपद से सीडीओ और डीपीआरओ ने भागीदारी की। बताया गया कि इस बैठक में सीएम ने अफसरों को मार्च माह में शौचालय निर्माण करवाने का आदेश दिया है। साथ ही अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
---------
निर्माण की राशि भी बढ़ने की संभावना
अफसरों ने बताया कि एक ग्राम पंचायत पर बनने वाले सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर अभी तक करीब दो लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया था। लखनऊ में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह राशि बढ़ाने की भी बात सामने आई। ऐसे में शौचालय के निर्माण की राशि बढ़ने की संभावना है।
----------
जनपद की ग्राम पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इनके निर्माण के लिए राशि की डिमांड शासन को भेज दी है। राशि प्राप्त होते ही सीएम के आदेश का पालन किया जाएगा।
नंदलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी, बुलंदशहर