{"_id":"5e5ab1528ebc3ec7510aaa76","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1951222168","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मिलेगा उन्नत किस्म का गन्ना बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मिलेगा उन्नत किस्म का गन्ना बीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गन्ना किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। विभाग किसानों को गन्ने का उन्नत किस्म का बीज देगा। इस गन्ने के बीज से बंपर पैदावार होगी। साथ ही किसानों को गन्ना बेचने पर 50 फीसदी प्रति क्विंटल अतिरिक्त भी मिलेगा।
बता दें कि जनपद में गन्ने की 65 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल उगाई जाती है। वहीं, गन्ना विभाग की ओर से किसानों को हर वर्ष गन्ने का बीज भी उपलब्ध करवाया जाता है। इसी कड़ी में इस बार विभाग ने किसानों को गन्ने का उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। अफसरों ने बताया कि इस उन्नत किस्म के बीज का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल होगा। इस बीज से उगाई जाने वाली फसल पर विभागीय अफसरों की निगरानी रहेगी। वह समय-समय पर फसल का निरीक्षण कर संबंधित किसान को उसमें खाद आदि का प्रयोग करने की भी सलाह देंगे। खास बात यह रहेगी कि इस गन्ने को चीनी मिल में नहीं बेचा जाएगा। इसके तैयार होने पर बीज अन्य किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्नत किस्म के बीज से फसल बोने वाले किसान को बेचने पर गन्ने के सरकारी रेट से अतिरिक्त 50 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मिलेंगे। गन्ने का बीज दूसरे किसानों को उपलब्ध करवाने में भी गन्ना विभाग का विशेष सहयोग रहेगा। प्रति किसान 25 क्विंटल गन्ने का बीज ही उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए किसान विभागीय अफसरों से संपर्क कर सकते हैं।
कोट =
गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए उन्हें उन्नत किस्म के गन्ने का बीज विभाग की ओर से उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस बीज को लेने वाले इच्छुक किसान विभाग में संपर्क कर सकते हैं। - डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।