फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

रिश्ते के भाई ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
रिश्ते के भाई ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नरसैना। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके बुआ के जेठ के बेटे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की जानकारी के बाद पीड़िता परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि मामले में पीड़ित पक्ष पर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा। पुलिस ने मामले तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि गत 12 फरवरी को उसकी बेटी अपनी बुुआ के साथ उसके गांव गई थी। वहां पर खेतों में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा था। 16 फरवरी को पीड़िता की बुआ परिवार सहित खेतों पर काम करने के लिए चली गई। उसी दौरान बुआ के जेठ का लड़का घर में आया और पीड़िता को अकेला देखकर उउसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध पर और किसी को बताने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। गत 18 फरवरी को पीड़िता अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि आरोपी परिवार पीड़िता व उसके परिजनों को बहला फुसलाकर मामले को छुपाने का दबाव बनाता रहा। वहीं थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed