फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एटीएम काटकर चोरी मामले में थाना प्रभारियों समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एटीएम काटकर चोरी मामले में थाना प्रभारियों समेत छह पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। तीन दिन की छुट्टी से लौटे एसएसपी ने अपराध रोकने में नाकाम थाना प्रभारियों समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। एटीएम काटकर 28 लाख रुपये चोरी के मामले में पहासू थाना प्रभारी, करौरा चौकी के प्रभारी तथा एक कांस्टेबल को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पशुचोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि और अपराधों पर नियंत्रण न रख पाने के कारण छतारी थाना प्रभारी तथा सिकंदराबाद थाने में तैनात एसआई और कांस्टेबल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

15 फरवरी की रात चोरों ने पहासू थाना क्षेत्र में साबितगढ़ स्थित त्रिवेणी शुगर मिल स्थित एटीएम काटकर 28 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने उसमें आग भी लगा दी थी। एटीएम काटकर इतनी बड़ी रकम चोरी होने की वारदात को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अपराधों पर नियंत्रण न रख पाने और लापरवाही बरतने पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पहासू थाना प्रभारी दिनेशपाल सिंह तथा करौरा चौकी के प्रभारी एसआई अनोखेपुरी और कांस्टेबल अमित को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा छतारी क्षेत्र में लगातार पशु चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी। साथ ही पशु चोरी की कई वारदातों का खुलासा छतारी थाना पुलिस नहीं कर पा रही थी। थाने में कई प्रकरणों की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने की शिकायत एसएसपी को मिल रही थी। इसे लेकर एसएसपी कार्रवाई करते हुए छतारी थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया। वही सिकंदराबाद थाना के अंतर्गत खुर्जा गेट चौकी क्षेत्र में मोबाइल की दुकान में हुई चोरी हुई थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी की घटना का फुटेज भी वायरल हुआ था। इस मामले को लेकर लापरवाही बरतने वह अपराधों पर नियंत्रण न कर पाने पर एसएसपी ने खुर्जा गेट चौकी प्रभारी मेजर सिंह और कांस्टेबल जनेश्वर कुमार पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि पहासू और छतारी थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे थे। लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसे देखते हुए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जिले के थाना क्षेत्रों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधों पर अंकुश न रख पाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed