फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

छेड़छाड़ के बाद किशोरी का किया अपहरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
छेड़छाड़ के बाद किशोरी का किया अपहरण
विज्ञापन

स्याना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार नामजद आरोपियों ने किशोरी के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। बाद में चारों आरोपियों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जल्द ही किशोरी को बरामद करने का दावा कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ काफी समय से गांव निवासी चार लड़के छेड़खानी आदि करते थे। आरोप है कि चारों आरोपियों ने रविवार को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं मामले में कोतवाली प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपी बोबी, प्रहलाद, संशों व सीनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों पर पोस्को एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। किशोरी की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed