{"_id":"5e4198d88ebc3ee5923fd7bc","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193958739","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़झाला: जेई ने एक ही फर्म को जारी कर दिए दो कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़झाला: जेई ने एक ही फर्म को जारी कर दिए दो कनेक्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन अक्सर अपने कारनामों से चर्चा में बना रहता है। कभी बिल डिलीट घोटाला तो कभी कुछ और। इस बार कारपोरेशन के एक जेई का नया कारनामा सामने आया है। जेई ने एक ही फर्म को नौ-नौ किलोवाट के दो कनेक्शन जारी कर दिए है। इससे पावर कॉरपोरेशन को करीब डेढ़ लाख रुपये तक राजस्व की हानि हुई है।
पावर कॉरपोरेशन में आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है। अब आरोप है कि दो नंबर बिजलीघर के एक जेई ने मोहनकुटी क्षेत्र में एक ही फर्म को नौ-नौ किलोवाट के दो कॉमर्शियल कनेक्शन जारी कर दिए। पावर कॉरपोरेशन के सभी नियम कायदों को दरकिनार करते हुए जेई ने यह खेल कर दिया। जबकि नियमानुसार एक ही फर्म में दो कनेक्शन जारी नहीं किए जा सकते हैं। अफसरों के अनुसार 18 किलोवाट का एक साथ कनेक्शन करने पर ट्रांसफार्मर लगाना पड़ता, इस्टीमेट भी बनाया जाता। इससे पावर कॉरपोरेशन के राजस्व को करीब डेढ़ लाख रुपये राजस्व भी मिलता, लेकिन ऐसा नहीं किया। मामले में तत्कालीन एक्सईएन तरूण कुमार पाठक ने मौके पर जाकर जांच भी की थी। मामला सही मिलने पर एक्सईएन ने इस संबंध में जेई से जवाब भी तलब किया था। मामला चीफ इंजीनियर के संज्ञान में भी पहुंचा, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। नियमों के खिलाफ कनेक्शन जारी करने के बाद भी अफसर मामले को दबाने में जुटे हैं।
एक ही फर्म को 9-9 किलोवाट के दो कनेक्शन जारी नहीं किए जा सकते हैं। मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर