{"_id":"5e4198d78ebc3ee5d9101d01","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1939257200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल ए पावर कारपारेेशन: किसी का कनेक्शन किसी को दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल ए पावर कारपारेेशन: किसी का कनेक्शन किसी को दिया
विज्ञापन

बुलंदशहर। पावर कारपोरेशन में आए दिन कोई न कोई गड़बड़ी सामने आती रहती है। अभी तक मीटर बदलने और गलत बिल के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब विभाग ने नई कारगुजारी करते हुए एक उपभोक्ता के कनेक्शन को किसी अन्य को दे दिया है। उपभोक्ता की शिकायत पर विभाग अब कनेक्शन को तलाश करने में जुटा हुआ है।
पावर कारपोरेशन के हालात सुधरने के बजाय दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। प्रीत विहार निवासी स्वाति शर्मा पत्नी डा. पंकज उपाध्याय ने नया मकान बनाया था। जिसके लिए उन्होंने कारपोरेशन से दो किलोवाट का घेरलू कनेक्शन लिया था। जनरेटर के चलते उन्होंने बिजली का प्रयोग नहीं किया। वहीं मकान अब तक खाली पड़ा रहा है। विभागीय कर्मचारियों ने शहर में ही इस कनेक्शन को किसी व्यवसायिक कनेक्शन बना कर जारी कर दिया। सूत्रों की माने तो कनेक्शन स्वाति शर्मा के नाम से ही चल रहा है। वहीं शहर में जिस व्यक्ति को यह कनेक्शन दिया है। वह भी लगातार हर माह बिल भर रहा है। विभागीय रिकार्ड में भी कनेक्शन स्वाति शर्मा के नाम से ही चल रहा है। अब स्वाति शर्मा ने पावर कारपोरेशन से कनेक्शन को तलाश कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। अफसरों ने उपभोक्ता की शिकायत पर कनेक्शन को तलाश करने शीघ्र ही कनेक्शन को शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
-------
यह कनेक्शन मेरे कोड पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। यह कनेक्शन व्यवसायिक है या घेरलू जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा। स्वाति शर्मा के नाम कनेक्शन चल रहा है। जांच कराने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
सुमित कुमार, एसडीओ शहर