फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किसान मेला: सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबड्डी की रही धूम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अमर उजाला विशाल किसान मेले में उपस्थित किसान। - फोटो : BULANDSHAHR
किसान मेला: सांस्कृतिक कार्यक्रम और कबड्डी की रही धूम
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के नुमाइश मैदान में अमर उजाला की ओर से आयोजित चार दिवसीय विशाल किसान मेले के तीसरे दिन मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर वाहवाही बटोरी। वहीं, कबड्डी का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिले की कई टीमों के महिला/पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
नगर के नुमाइश मैदान पर चल रहे चार दिवसीय विशाल किसान मेले में किसानों के साथ अन्य वर्गों के लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रविवार को मेले का समापन किया जाएगा। इससे पूर्व शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों के साथ डांस आदि पर प्रस्तुति दी गई। साथ ही वॉलीबॉल और बैंडमिटन की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस दौरान संतोष इंटरनेशनल स्कूल और लीलावती कॉवेंट स्कूल के छात्र-छात्रों ने सोलो डांस व सोलो सिंगिंग आदि पर प्रस्तुति दी तो लोगों ने जमकर सराहना की। साथ ही छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य और गायन पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध भी किया। इसके दोनों स्कूल की छात्राओं द्वारा बेबी शॉ पर भी प्रस्तुति दी गई जो मेला में आकर्षण का केन्द्र रहा। इस दौरान मंच का संचालन गौरव किशोर शर्मा ने किया। मेले में भाकियू के एनसीआर प्रभारी मांगेराम त्यागी, कैप्टन यशवीर पूरी टीम के साथ प्रतिभाग किया और मेले में लगे स्टालों पर जाकर उत्पादों की जानकरी ली। मेले का समापन रविवार को होगा। इस दौरान प्रगतिशील किसानों का सम्मान होगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
उत्पाद की दी जानकारी
किसान मेले में आदर्श नमकीन के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि करीब 65 वर्ष पूर्व फोटो छाप दालसेव का जन्म खुर्जा में हुआ था और यह बाबू बनारसी दास के समय विख्यात हुई। बताया कि इसके बाद से पीढ़ी दर पीढ़ी यह कला परिवार के पास तीन पीढ़ियों से चली आ रही है। किसान मेले में एसोसिएट स्पांसर मोहित मुस्कान से एलजी कंपनी की शिपरा ने महिलाओं को माइक्रो वेव ओवन से कितने प्रकार की क्या-क्या चीजें बना सकते हैं आदि की जानकारी देते हुए माइक्रो वेव की अन्य खूबियों को समझाया। जिसकी मेले में आए लोगों ने सराहना भी की। मेले में खुर्जा के थर्ड माइल स्टोन प्लाजा पंप के संचालक सत्यदेव शर्मा ने मंच के माध्यम से लोगों को पंप पर मिलने वाली सर्विस की जानकारी दी। साथ ही जल्द खुर्जा जंक्शन रोड पर एक और सीएनजी पंप खोले जाने की घोषणा की। जिससे सीएनजी पंप पर लगने वाली लंबी लाइन से लोगों को राहत मिलेगी। साथ ही कहा कि किसान मेले के आयोजन से व्यापारियों को भी ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने का मौका मिलता है। व्यापारियों को भी ऐसे आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वॉलीबॉल और बैडमिंटन मैच रहे ट्राई
अमर उजाला विशाल किसान मेले में वॉलीबॉल और बैडमिंटन मैच का आयोजन हुआ। जो लीलावती और संतोष इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। हालांकि मैच ट्राई रहा। वहीं, ग्रुप डांस में पिनेकल स्कूल पहले और मॉडर्न पब्लिक स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि राधिका एंक्लेव की संचालक राखी गोयल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
--------
पुरुष और महिला कबड्डी का आज होगा फाइनल मुकाबला
अमर उजाला विशाल किसान मेले में तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें महिला और पुरुष वर्ग की आधा दर्जन से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम एकेपी खुर्जा, टांडा स्टेडियम बुलंदशहर, बंचावली और बुलंदशहर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें बुलंदशहर की टीम और खुर्जा की टीम विजयी रही। वहीं, पुरुष टीम में बुलंदशहर और बंचावली की टीम विजयी रही। जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि रविवार को कबड्डी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला आयोजित होगा।

-----------
मेले में खेती के साथ-साथ शिक्षा और शासन की योजनाओं की दी जा रही जानकारी
किसान मेले में किसानों को खेती संबंधी गुण के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वंकाक्षी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विभिन्न कंपनी की टू-व्हीहर वाहन समेत कृषि यंत्र भी उपलब्ध है। मुख्य रुप से किसान मेले को स्पांसर कर रहे शिवांग एन्क्लेव, कृष्णा ऑटोमोबाइल, मोहित मुस्कान, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, पिनेकल ग्लोबल स्कूल, रैनेसा स्कूल, लीलावती स्कूल, ब्रहमानंद पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर, देहली इंजीनियरिंग ऑटो, श्री माशा होंडा, सिंह बजाज, नवीन टीवीएस, वीएसटी शक्ति ट्रैक्टर, रेनाल्ट कार, डीएई मारूति आथोराइज्ड सर्विस स्टेशन, राना हॉस्पिटल, आदर्श नमकीन खुर्जा, थर्ड माइल स्टोन प्लाजा खुर्जा, शाहजी डेरी सिकंदराबाद, एससीआई आईवीएफ सेंटर आदि ने अमर उजाला की इस पहल की प्रशंसा की। साथ ही बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, नगर पालिका सिकंदराबाद, नगर पंचायत ककोड़, जिला कृषि अधिकारी, मृर्दा परीक्षण विभाग प्रयोगशाला, जिला पंचायत राज अधिकारी, आर्गेनिक खेती विभाग, जिला उद्योग केंद्र, जिला सहकारी बैंक, जिला क्षय रोग, जिला कुष्ठ रोग और जिला मलेरिया अधिकारी आदि द्वारा भी स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। वहीं, मेले में मोहित मुस्कान द्वारा डिशवाशर माइक्रो वेब ओवन के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी। वीएसटी ट्रैक्टर के स्टॉल पर किसानों को ट्रेक्टर की जानकारी दी गई। शिवांग एन्कलेव ने आसान किस्तों पे हमारा सपना घर हो अपना के तहत लोगों की जानकारी दी। श्री माशा होंडा, सिंह बजाज, कृष्णा ऑटोमोबाइल (हीरो) व नवीन टीवीएस के स्टॉल पर अपनी-अपनी कंपनी की बाइक के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहीं, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, ब्रहमानंद पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल व पिनेकल स्कूल के स्टॉप पर छात्र-छात्राओं के प्रवेश को लेकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed