{"_id":"5e3f055c8ebc3ee5ac312c48","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193791648","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में बिजलीघर के निकट शुक्रवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मृतक के परिजनेां में कोहराम मचा हुआ है।
थाना डिबाई क्षेत्र के गांव यावापुर निवासी अजय कुमार(18) पुत्र विनोद कुमार और उसका दोस्त नीरज शुक्रवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अहमदगढ़ के गंाव खखूड़ा अपनी बाइक से आए थे। मिली जानकारी के अनुसार देर शाम दोनों युवक बाइक से ही अपने गांव वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब दोनों युवक अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित बिजलीघर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि, नीरज को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि आरोपी बस चालक मौके से हादसे के बाद बस को लेकर फरार हो गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।