फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बीबीनगर। फेसबुक पर फ्रेंडशिप कर बरेली में तैनात एक पुलिसकर्मी ने महिला को शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म किया तथा परिजनों से नकदी भी झपट ली। आरोप है कि महिला के गर्भवती होने पर सिपाही ने शादी से इंकार कर दिया। साथ ही कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में एक गांव निवासी बरेली में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा था जिसकी वजह से वह मायके में रह रही थी। मायके में उसकी फेसबुक पर सिपाही मनदीप सिरोही से दोस्ती हो गई। मनदीप बरेली में आरक्षी के पद पर तैनात है। आरोप है किउक्त सिपाही ने महिला के परिजनों से उसके पति से तलाक दिलाने व शादी करने का झांसा दिया, जिसके बाद सिपाही ने महिला को बरेली व कई अन्य स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि सिपाही ने महिला के परिजनों से कई बार में दो लाख सत्तर हजार रुपये भी हड़प लिए। महिला के गर्भवती होने पर सिपाही ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया तथा कार्रवाई करने पर कत्ल करने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी बुलंदशहर को शिकायती पत्र दिया। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सिपाही के विरूद्ध संबधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed