{"_id":"5e0647698ebc3e87ce3eb2dd","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1910854107","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तीन डिग्री रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तीन डिग्री रहा पारा
विज्ञापन
घने कोहर में सड़क से गुजरते लोग। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
वर्ष का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, तीन डिग्री रहा पारा
बुलंदशहर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में जमकर कहर बरपा रही है। जनपद में वर्ष का सबसे ठंडा दिन शुक्रवार रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिनभर चली शीतलहर ने जनमानस को ठिठुराए रखा। दिनभर जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड से सभी बेहाल दिखे।
पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। इससे दिल्ली से लेकर एनसीआर क्षेत्र के जनपदों में ठंड के तेवर लगभग एक जैसे हैं। दिसंबर में यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है। शुक्रवार को बुलंदशहर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के सापेक्ष दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अभी शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। पहाड़ों से जिले में पहुंच रही बर्फीली हवाएं दिन-रात का तापमान गिराएंगी। विभाग के मुताबिक सुबह के वक्त मध्यम से घना कोहरा और पाला जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी तीन-चार दिनों में भीषण शीतलहर और सर्दी की आशंका जताई है। हालांकि नववर्ष के बाद से शीतलहर में कमी आनी शुरू हो जाएगी। जनवरी से मैदानों में मौसम पूरी तरह से साफ और अच्छी धूप निकलेगी, लेकिन तब तक सर्दी के सितम से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
घरों में हीटर और सड़कों पर अलाव ही सहारा
जनपद में ठंड से लोग इस कदर बेहाल हैं कि शाम होने से पूर्व ही घरों में हीटर और सड़कों पर अलाव का सहारा लेते नजर आते हैं। ठंडी हवाएं गर्म कपड़ों से लैस होने के बावजूद शरीर के अंदर तक समा रही हैं। रात होने से पूर्व ही बाजारों में सन्नाटा छा रहा है। सुबह के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड के चलते सार्वजनिक स्थलों पर सैर पर जाने वाल लोगों ने अपना टाइम बदल दिया है। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी ठंड से बेहाल हैं।
विज्ञापन
कोहरे में मॉर्निंग वॉक से बचें
ठंड के मौसम में डायबिटीज के मरीजों में ब्लड प्रेशर और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ गई है। शुगर और ब्लड प्रेशर के रोगी सुबह धुंध और कोहरे में मॉर्निंग वाक पर जाने से बचें। घुटनों में तकलीफ है तो व्यायाम करें, लेकिन सबसे जरूरी यह है कि पानी खूब पीएं। पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर रहेगी। - डॉ. चंद्रप्रकाश, फिजीशियन जिला अस्पताल
ठंड के कहर से बचाएगा गुनगुना पानी
इन दिनों निमोनिया और वायरल तेजी से बढ़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके लक्षण बुखार आना, छाती में दर्द, जकड़न, खांसी में बलगम आना है। इससे श्वांस की समस्या भी पैदा हो रही है। प्रदूषण इसकी मुख्य वजह है। रोगियों में स्ट्रोक और लकवे की समस्या बढ़ गई है। इन बीमारियों से बचने के लिए गुनगुना पानी पीएं इससे रक्त संचरण सामान्य रहेगा और पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी। - डॉ. एमपी सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक जिला अस्पताल
सर्दियों की छुट्टियों में भी स्कूल में रहेंगे शिक्षक
बुलंदशहर। सर्दियों की छुट्टियों में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। शिक्षकों को अवकाश के दौरान स्कूलों में निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यालय संबंधी कार्य करने होंगे। गत सप्ताह बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में महानिदेशक विजय किरण आनंद द्वारा शिक्षकाें को सर्दियों के अवकाश के दौरान स्कूल आने के निर्देश दिए। अवकाश के दौरान केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा और स्कूल बच्चों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान शिक्षक स्कूल आकर कागजी कार्रवाई को पूरा करेंगे। शिक्षकों को ऑपरेशन कायाकल्प व कंपोजिट ग्रांट आदि से हो रहे कामों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। ऑपरेशन कायाकल्प में स्कूलों में होने वाले निर्माण कार्यों का ब्योरा प्रेरणा पर अपलोड करना है। इसी के आधार पर अगले शैक्षिक सत्र की कार्ययोजना तैयार की जानी है। बीएसए अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि सर्दियों की छुट्टियों के दौरान शिक्षकों को स्कूल आना होगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा निर्देश दिए गए हैं। अवकाश के दौरान किसी शिक्षक के उपस्थित न रहने पर कार्रवाई की जाएगी।