फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बवाल : अब उपद्रवियों की धर पकड़ पर फोकस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ऊपर कोट पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : BULANDSHAHR
बवाल : अब उपद्रवियों की धर पकड़ पर फोकस
विज्ञापन

बुलंदशहर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन और बवाल के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को सबकुछ सकुशल होने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली है। पुलिस अब शहर की सुरक्षा के साथ-साथ बवाल के आरोपियों की धर पकड़ पर अपना ध्यान केंद्रित करने का मन बना रही है। बता दें अभी तक पुलिस सिर्फ शुरूआती दो दिन में भेजे गए 12 आरोपियों के अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। हालांकि अधिकारियों ने आरोपियों को चिन्ह्ति करने की बात कहते हुए कार्रवाई करने के संकेत दे दिए हैं।
बता दें कि गत 20 दिसंबर को नगर के ऊपरकोट इलाके में नमाज के बाद समुदाय विशेष के हजारों लोग एकत्रित हुए थे। यह लोग नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में अपना प्रदर्शन कर रहे थे। दोपहर करीब पौने तीन बजे कुछ उपद्रवियों ने ऊपरकोट इलाके में पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। साथ ही देहात कोतवाल की गाड़ी समेत एक स्कूटी को भी फूंक डाला। इसके अलावा क्षेत्र में खड़ी दर्जनों गाड़ियों में भी तोड़ फोड़ की गई। पुलिस ने मामले में तीन एफआईआर के माध्यम से 21 नामजद और करीब 700-800 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद 48 घंटे के भीतर 12 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। रविवार के बाद से पुलिस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी। सूत्रों की माने तो पुलिस का पूरा ध्यान शुक्रवार यानि 27 दिसंबर पर दोपहर की नमाज पर था। जिससे कि फिर से कोई बवाल न हो सके। शुक्रवार को सब कुछ सहीं रहने के बाद पुलिस ने अब राहत की सांस ली है। पुलिस ने अब बलवाईयों की तलाश व उनकी गिरफ्तारी पर फोेकस करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ अन्य आरोपियों की भी शिनाख्त हुई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed