फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आज बंद रहेंगे सभी स्कूल/कॉलेज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आज बंद रहेंगे सभी स्कूल/कॉलेज
विज्ञापन

बुलंदशहर। बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के सभी स्कूल/कॉलेज शनिवार को बंद रहेंगे। डीएम के आदेश पर बीएसए और डीआईओएस ने कक्षा एक लेकर डिग्री कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गत सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सर्दी का असर कम न होने पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कक्षा एक से स्नातकोत्तर तक के सभी स्कूल/कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। वहीं, सर्दी का असर कम न होने पर जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को भी समस्त स्कूल/कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले के सभी कक्षा एक से डिग्री कॉलेज को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जिले के सभी स्कूल/कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही सोमवार को सभी स्कूल/कॉलेज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित होंगे। आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed