{"_id":"5dfd11f48ebc3e880a638fc9","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd190632315","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में जेई की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में जेई की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में जेई की मौत, एक घायल
ऊंचागांव। बीबीनगर थाना क्षेत्र में कुचेसर मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम एक कार ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भेजा। रास्ते में चाचा की मौत हो गई। वहीं हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि मृतक पावर कारपोरेशन में जेई के पद पर तैनात थे। वहीं, सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
कस्बा ऊंचागांव निवासी दीनदयाल सिंह (47) पुत्र शैनदर सिंह शेखपुर विद्युत उपकेंद्र पर जेई के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने भतीजे के साथ भूपेंद्र पुत्र विरेंद्र निवासी ऊंचागांव के साथ बाइक से विद्युत उपकेंद्र धुमेड़ा गए थे। वहां से दोनों बाइक से हापुड़ जा रहे थे। इसी दौरान बीबीनगर-कुचेसर रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान अस्पताल जाते समय दीनदयाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने भूपेन्द्र को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक दीनदयाल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया और कस्बे में मातम छा गया है। शुक्रवार की देर सायं मृतक का शव पैतृक गांव ऊंचागांव पहुंचा। वहीं हादसे के बाद चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। बीबीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कार पुलिस के कब्जे में है।