{"_id":"5df134698ebc3e87cb39bb6f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd190030457","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म, हत्या मामले में स्लाइड रिपोर्ट को भेजा रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म, हत्या मामले में स्लाइड रिपोर्ट को भेजा रिमाइंडर
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में अभी तक लैब से स्लाइड रिपोर्ट नहीं आ सकी है। इस संबंध में एसएसपी ने अब आगरा लैब को रिमाइंडर भिजवा कर जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रेषित करने को कहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रिपोर्ट नगर पुलिस को मिल जाएगी।
बता दें कि दो जनवरी 2018 को नगर के चांदपुर रोड से 17 वर्षीय छात्रा को कार सवारों ने उसके घर के निकट से अपहरण कर लिया था। छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर आरोपियों ने शव को दादरी क्षेत्र स्थित नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के चलते ही पीड़ित परिवार को न सिर्फ पलायन करने पर मजबूर होना पड़ा, बल्कि अभी तक आरोपियों को सजा भी नहीं हो सकी है। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था। ऐसे में दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच रिपोर्ट जरूरी थी। नगर पुलिस ने दो स्लाइड जांच के लिए लखनऊ और आगरा भेजी। लखनऊ से स्लाइड जांच रिपोर्ट मिल गई है, जबकि आगरा लैब से अभी भी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अब मामला एक बार फिर तूल पकड़ने पर जिला पुलिस की ओर से आगरा लैब को रिमाइंडर भेजा गया है, जिससे कि जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट आ सके। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आगरा लैब से जांच रिपोर्ट मंगाने के लिए रिमाइंडर भेज दिया गया है। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।