{"_id":"5de299c28ebc3e54d5050110","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd189339416","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात कराने पर स्वास्थ्य अफसरों का छापा, कमरा सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात कराने पर स्वास्थ्य अफसरों का छापा, कमरा सील
विज्ञापन

औरंगाबाद। प्रशासन और स्वास्थ्य अफसरों की सख्ती के बाद भी जिले में गर्भपात कराने का कार्य किया जा रहा है। इसका खुलासा शनिवार को स्वास्थ्य अफसरों द्वारा अगौता क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान हुआ। बिना पंजीकरण के महिला द्वारा डिलीवरी और गर्भपात कराने पर स्वास्थ्य अफसरों ने कमरे को सील कर दिया। साथ ही दो दिन में क्लीनिक संचालन के दस्तावेज न दिखाने पर एफआईआर की चेतावनी दी है।
अगौता क्षेत्र में काफी समय से एक महिला द्वारा डिलीवरी से लेकर गर्भपात आदि कराया जा रहा था। इससे कभी-कभी महिलाओं की हालत भी गंभीर हो जाती थी। गत सप्ताह क्षेत्र के ग्रामीणों ने महिला द्वारा बिना पंजीकरण क्लीनिक संचालन करने की डीएम से शिकायत की गई। जिसे संज्ञान में लेकर डीएम ने सदर एसडीएम, सीएमओ और संबंधित थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसीएमओ डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर टीम संग छापेमारी की गई। इस दौरान क्लीनिक पर खानपुर क्षेत्र की तीन महिलाएं प्रसव कराने के लिए बैठी मिलीं। जिन्हें सरकारी चिकित्सालय भेज दिया गया। साथ ही क्लीनिक की छापेमारी के दौरान गर्भपात/डिलीवरी कराने से संबंधित सामान मिला। पूछताछ के दौरान महिला क्लीनिक संचालन करने के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सकी। पंजीकरण संबंधित दस्तावेज न दिखाने पर क्लीनिक संचालन वाले कमरे को सील कर दिया गया है। साथ ही महिला को दस्तावेज दिखाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। दस्तावेज न दिखाने पर महिला के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। इस दौरान एसीएमओ डॉ. भूदेव सिंह और थानाक्षेत्र की पुलिस समेत अन्य स्वास्थ्य अफसर मौजूद रहे।