{"_id":"5de29b328ebc3e54c033f34f","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd189336157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से ससुर ने किया दुष्कर्म, दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से ससुर ने किया दुष्कर्म, दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ ससुर द्वारा दुष्कर्म करने, पति के द्वारा अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अगौता थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक अरविंद के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालिए शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता द्वारा परिजनों से शिकायत करने पर उल्टा मारपीट की गई। साथ ही उसे हत्या की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।