फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

विवाहिता का कराया गर्भपात, ससुर पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
विवाहिता का कराया गर्भपात, ससुर पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने बीते दिनों गर्भपात कराने के बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया था। साथ ही पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व खुर्जा के एक मोहल्ला निवासी युवक निकुंज के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। पीड़िता का आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालीजनों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया था। साथ ही अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीड़िता का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता के मायके पक्ष के भी कई बार समझाने के बावजूद आरोपी ससुरालीजन अपनी मांगो पर ही डटे रहे। साथ ही पीड़िता का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता ने बताया कि बीते दिनों वह अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका ससुर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ससुरालीजनों ने उल्टा पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed