फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पशु व्यापारी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पशु व्यापारी की हत्या कर शव जंगल में फेंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पशु व्यापारी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी। वहीं, मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हात्माबाद निवासी अजमेरी(35) पुत्र स्व. परिवत्स पशु व्यापारी थे। बताया कि सोमवार देर शाम को वह अपने घर पहुंचे थे। जिसके बाद वह खाना खाकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही सो गए थे। सुबह जब अन्य परिजन सोकर उठे तो वह घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था। घर से गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान सुबह घर से खेतों पर जा रहे कुछ ग्रामीणों ने उसका शव खेतों में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त कर उसके परिजनों व पुलिस को मामले की सूचना दी। मृतक के गले पर किसी धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, मामले में खबर लिखे जाने तक परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

कब निकला घर से, किसने की हत्या?
अजमेरी की हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस भी मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। सवाल है कि आखिर देर रात घर में सोने के बाद अजमेरी घर से खेत पर कब और क्यों गया था, साथ ही हत्या के पीछे कौन लोग हैं और आखिर हत्या क्यों की गई है? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया जाएगा। - अखिलेश कु मार त्रिपाठी, देहात कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed