फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बूंदाबांदी ने स्मॉग से दिलाई कुछ राहत, असर बरकरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बूंदाबांदी ने स्मॉग से दिलाई कुछ राहत, असर बरकरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। एनसीआर क्षेत्र के साथ जिले में रविवार रात्रि हुई बूंदाबांदी से स्मॉग से लोगों को कुछ राहत मिल गई। विशेषज्ञ बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट होने के साथ मौसम साफ रहने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं, गत सप्ताह पूर्व से एक्यूआई खतरे में चलने के बाद अब स्थिति नियंत्रण में आ गई है। सोमवार को जनपद का एक्यूआई 340 मापा गया।
बता दें कि दिवाली के बाद से जनपद में स्मॉग के कहर बरपाने से एक्यूआई लगातार 400 के पार चल रहा था। जिससे स्थिति नियंत्रण से लगातार बाहर थी और लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहीं थी। विशेषज्ञों द्वारा बारिश होने के बाद स्मॉग छंटने की संभावना जताई थी। जो सही साबित हुई। जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव होने के साथ तापमान में गिरावट आई। वहीं, एक सप्ताह तक आसमान में छाई हुई स्मॉग की चादर भी कम हो गई। पर्यावरण विद लोगों को अभी भी वायु प्रदूषण न करने की सलाह दे रहे है। पर्यावरण विद राजेंद्र पथिक ने बताया कि स्मॉग छंटने के बाद लोगों को पर्यावरण बचाये रखने में सहयोग करना होगा। नहीं तो पुराने हालात वापिस आ सकते है। इसके लिए लोगों को पौध रोपण के साथ, साफ-सफाई का ध्यान रखना होगा और कूड़ा आदि जलाने से बचना होगा। उधर, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि बूंदाबांदी होने से स्मॉग की चादर कम हो गई हैं। लेकिन लोगों को अभी भी पर्यावरण बचाने में सहयोग करना होगा। बताया कि सोमवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली रिपोर्ट के अनुसार जनपद का एक्यूआई 340 मापा गया है।
विज्ञापन

है
------
स्मॉग से बचने के लिए लायंस क्लब ने बांटे मॉस्क
फोटो समाचार
बुलंदशहर। स्मॉग के कहर से जहां जनपदवासियों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिनकी परेशानियों को देख रविवार रात्रि लायंस क्लब बुलंदशहर ‘एलिट’ के पदाधिकारियों ने मॉस्क वितरित करने की योजना बनाई और नगर के कालाआम चौराहे पर लोगों को निशुल्क मॉस्क का वितरण किया। क्लब के अध्यक्ष गौरव सूरी और डायरेक्टर अमित वर्मा ने बताया कि स्मॉग की चादर छाई रहने से आमजन को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिन्हें राहत देने के लिए मॉस्क का वितरण किया गया। बताया कि मॉस्क पहनने से सांस लेने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही धूल भी शरीर में जाने से बच जाती है। इस दौरान सचिव विकास गोयल, सौरभ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, वैभव सिंघल, ऋषि कौशिक, हेमंत वर्मा, विजय सिंह और आनंद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
जनपद में नहीं खुले 12 तक के शिक्षण संस्थान
बुलंदशहर। स्मॉग के कहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार और मंगलवार तक इंटरमीडिएट कक्षा के स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। आदेश मिलने पर सोमवार को जनपदभर में 12वीं तक के शिक्षण संस्थान बंद रहे। वहीं, अवकाश की जानकारी न मिलने पर कुछ बच्चे स्कूल में पहुंचे। जिन्हें दो दिन का अवकाश की जानकारी देते हुए वापस भेजा गया। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार का अवकाश घोषित किया गया है। सोमवार को अधिकांश स्कूल बंद रहे। अवकाश के दौरान कोई शिक्षण संस्थान खुलने की शिकायत मिलती है तो संबंधित पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed