फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एक साल बाद भी अनसुलझी है पूर्व सदर विधायक की मौत की कहानीएक साल बाद भी अनसुलझी है पूर्व सदर विधायक की मौत की कहानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एक साल बाद भी अनसुलझी है पूर्व सदर विधायक की मौत की कहानी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व विधायक हाजी अलीम की मौत हुए एक वर्ष हो चुके हैं, लेकिन मामला अभी तक अनसुलझा है। मामले की जांच सीबीसीआईडी कर रही है। बीते दिनों सीबीसीआईडी ने पूर्व विवेचक समेत अन्य पुलिसर्किमयों को बयान देने के लिए तलब किया था। बता दें कि पूर्व विवेचक ने अपनी जांच में घटना को आत्महत्या बताते हुए फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस को बंद कर दिया था।

बता दें कि गत 10 अक्तूबर 2018 की सुबह को पूर्व विधायक हाजी अलीम का गोली लगा हुआ शव उनके सरायधारी स्थित घर में उनके बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला था। कमरे का दरवाजा न खुलने और मोबाइल फोन रिसीव न करने पर खिड़की से कमरे में घुसकर परिजनों ने प्रवेश किया था। पुलिस की जांच के दौैरान बेडरूम से दो खाली कारतूस और पिस्टल बरामद हुई थी। पूर्व विधायक की कनपटी पर गोली का घाव था। जांच में एक बुलेट बरामद हो गई, जबकि दूसरी बुलेट का पता नहीं चल सका। सामने आया था कि नौ अक्तूबर की रात में ही अलीम की गोली लगने से मौत हो गई थी। 11 अक्तूबर को आगरा से आई फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर क्त्रसइम सीन रिक्त्रिस्एट किया था। दो बुलेट बरामद होने के बाद मृतक के छोटे भाई और सदर ब्लाक प्रमुख हाजी यूनुस ने मामले में हत्या की तहरीर दी थी। नगर पुलिस ने मामले में गत 13 अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। नगर पुलिस ने फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर घटना को सुसाइड मानते हुए केस को फाइनल रिपोर्ट लगाकर बंद कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित पक्ष की ओर से शासन से सीबीसीआईडी जांच की मांग को मंजूर किया गया था। बीते दिनों सीबीसीआईडी ने जांच शुरू कर दी थी। गत सितंबर माह के अंतिम पखवाड़े में सीबीसीआईडी नेे घटना के तत्कालीन विवेचक/कोतवाल धनंजय मिश्रा, मुंशी अशोक और अन्य पुलिसकर्मियों को बयान के लिए तलब किया था। वारदात को बुधवार को एक वर्ष पूरा हो जाएगा, लेकिन अलीम की मौत की गुत्थी को अभी तक नहीं सुलझाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed