{"_id":"5d8a58478ebc3e93a629a686","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1851142180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लग सकती है 402 करोड़ की जिला योजना पर मुहर, विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लग सकती है 402 करोड़ की जिला योजना पर मुहर, विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन
आज लग सकती है 402 करोड़ की जिला योजना पर मुहर, विकास को लगेंगे पंख
बुलंदशहर। विगत करीब छह माह से पास होने का इंतजार कर रही 402 करोड़ की जिला योजना पर बुधवार को मुहर लग सकती है। इसके लिए जिला पंचायत सभागार में जनपद के जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी। इसकी विभागीय अधिकारियों ने तैयारी कर ली है।
बता दें कि वर्ष 2019-20 की जिला योजना विगत अप्रैल माह से पहले ही बनकर तैयार हो गई थी। इसके लिए सभी 49 विभागों से कार्य योजना मांगी गई और उसके बाद उसे शामिल कर जिला योजना तैयार की गई। यह जिला योजना जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तैयार की। इसके बाद इस 402 करोड़ की योजना को पास करवाने के लिए तत्कालीन जनपद के प्रभारी मंत्री से पास करवाने के लिए बैठक में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया। इसी बीच प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया था। जिसके चलते जिला योजना पर मुहर नहीं लग सकी थी। इसके बाद अब जब जनपद के नए प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया बने तो अधिकारियोें ने जिला योजना को पास करवाने के लिए उनसे बैठक में शामिल होने के लिए समय मांगा। उनसे 25 सितंबर का समय बैठक में शामिल होने का मिलते ही अफसरों ने अपनी तैयारी और तेज कर दी थी। बताया गया कि प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में जिला योजना पर मुहर लग जाएगी।
--------
सभी विभागों की योजना में शामिल राशि
विभाग का नाम राशि लाख में
कृषि विभाग 28.00
गन्ना विभाग 587.86
लघु एवं सीमांत कृषकों हेतु कार्यक्रम 379.00
पशु पालन विभाग 829.07
दुग्ध विभाग 325.64
सहकारिता 460.42
वन विभाग 223.40
ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रम 73.22
रोजगार कार्यक्रम 563.00
पंचायती राज विभाग 1558.72
सामुदायिक विकास ग्राम्य विकास 385.00
निजी लघु सिंचाई 674.54
राजकीय लघु सिंचाई 188.69
अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत 37.50
खादी एवं ग्राम उद्योग 2.50
सड़क एवं पुल 13821.73
पर्यावरण 2.00
पर्यटन विभाग 180.00
प्राथमिक शिक्षा 4347.26
माध्यमिक शिक्षा 1412.00
प्रावधिक शिक्षा 300.00
प्रादेशिक विकास दल 25.55
खेलकूद 80.52
एलोपैथी चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य 1563.05
परिवार कल्याण 300.00
होम्योपैथी चिकित्सा 290.00
आयुर्वेदिक चिकित्सा 217.60
यूनानी चिकित्सा 140.00
ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम पंचायतराज 240.00
ग्रामीण आवास 258.00
नगर विकास 300.00
अनुसूचित जाति कल्याण 410.00
पिछड़ी जाति कल्याण 500.00
अल्पसंख्यक कल्याण 150.63
समाज कल्याण सामान्य जाति 1160.00
सेवा योजन 1.50
शिल्पकार प्रशिक्षण 260.00
समाज कल्याण 2510.00
दिव्यांगजन सशक्तीकरण 2000.00
महिला कल्याण 3501.00
--------
जिला योजना पर बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री की बैठक में मुहर लगने की पूरी संभावना है। इसके पास होते ही सभी विभागों के कामों में तेजी आएगी साथ ही योजना के तहत शासन से मिलने वाली राशि से विकास कार्य आदि में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
- सुधीर कुमार रूंगटा, मुख्य विकास अधिकारी, बुलंदशहर