{"_id":"5d8270e78ebc3e93a8446104","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1846662106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड केंद्रों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड केंद्रों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की एक बार फिर जांच शुरू हो गई है। बुधवार सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शहर के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही केंद्र संचालकों को मानक पूरे करने के आदेश दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट विवेक मिश्र और एसीएमओ डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि बुधवार नगर के तीन अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्रों के रजिस्ट्रेशन आदि कागजात चेक किए गए। साथ ही अल्ट्रासाउंड करवाने वालों की आईडी आदि की भी जांच की गई। इस दौरान केंद्र संचालक भी अलर्ट रहे। इसके साथ ही अफसरों ने जो भी कमी पाई गई। उस पर केंद्र संचालकों को मानक पूरे करने के आदेश दिए। अफसरों ने बताया कि विभाग के साथ जिला प्रशासन की ओर से जनपद में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। बताया यह भी जा रहा है कि पिछले दिनों कई भ्रूण जांच की शिकायत मिलने और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर नियमों का पालन न करने और स्टाफ पूरा न होने की मिली शिकायत के बाद यह चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के चलने से अधिकतर अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों में हड़कंप भी मचा हुआ है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि जनपद के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।