फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

30 अक्तूबर तक तीन चीनी मिलों में शुरू हो जाएगी पेराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
30 अक्तूबर तक तीन चीनी मिलों में शुरू हो जाएगी पेराई
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला गन्ना अधिकारी ने जनपद की चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने के लिए समय निर्धारित कर दिया है। वेव चीनी मिल को छोड़कर जनपद की तीन चीनी मिल 30 अक्तूबर तक चल जाएंगी।
जिला गन्ना अधिकारी ने जनपद की चीनी मिलों को आदेश जारी किया है कि इस बार पेराई सत्र 30 अक्तूबर से शुरू होगा। इससे पहले सभी चीनी मिलें मरम्मत का काम पूरा कर लें। इसके बाद किसी भी चीनी मिल की एक नहीं सुनी जाएंगी और तीन चीनी मिल निर्धारित समय पर चलेंगी। जबकि वेव शुगर मिल इसके बाद चलेगी। बताया गया कि चीनी मिलों में मरम्मत का कार्य भी जारी है। वेव को छोड़कर दूसरी साबितगढ़, अनामिका और अनूपशहर चीनी मिलों में 60 फीसदी मरम्मत का कार्य भी पूरा हो चुका है। जबकि वेव शुगर मिल में मरम्मत का काम 50 फीसदी से भी कम हुआ है। ऐसे में यह मिल बाद में चलेगी। इसके लिए अभी इस मिल के संचालन के लिए समय निर्धारित नहीं किया गया है। बता दें कि वेव शुगर मिल विगत दो वर्षों में भी समय पर नहीं चल सकी है। इस बार भी मिल देरी से चलेगी तो इससे जुड़े गन्ना किसानों को पूर्व की भांति कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

--------
जनपद की चारों मिलों को पेराई सत्र शुरू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। साबितगढ़, अनामिका और अनूपशहर चीनी मिल 30 अक्तूबर तक संचालित हो जाएंगी। जबकि वेव शुगर मिल इसके बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed