फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

लगातार कार्रवाई से भड़के प्रधान, घेरा कलक्ट्रेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
लगातार कार्रवाई से भड़के प्रधान, घेरा कलक्ट्रेट
विज्ञापन

बुलंदशहर। ग्रामीणों की शिकायतों पर डीएम ने पिछले दिनों कई प्रधानों के अधिकार सीज किए हैं। इससे प्रधानों में काफी गुस्सा है। बुलधवार को भड़के प्रधानों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रशासन द्वारा प्रधानों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग के साथ घंटों कलक्ट्रेट में हंगामा किया। प्रधानों का कहना है कि वह कई योजनाओं में जेब से पैसे खर्च करके काम करवा रहे हैं, इसके बाद भी उनका शोषण किया जा रहा है।
बुधवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नेतृत्व में जनपद के प्रधानों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे पहले कलक्ट्रेट मेें उनकी एक सभा भी हुई। इसमें अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री किरयावली प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिन प्रधानों के अधिकार सीज किए हैं, उनको तत्काल बहाल किया जाए। पूर्व में भी प्रधानों के खिलाफ झूठी शिकायतें आती रही हैं और जांच में वह निर्दोष भी साबित हुए हैं। अब भी जांच कराई जाए और प्रधान निर्दोष साबित हों तो जिन लोगों ने शिकायत की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द ही प्रधानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान राहुल सोलंकी और उपाध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों पर हो रहे जानलेवा हमलों के पश्चात भी शस्त्र लाइसेंस नहीं बन रहे हैं। प्रधान प्रतिनिधि का लाइसेंस बनना बहुत आवश्यक है, क्योंकि आए दिन प्रधानों पर भू-माफिया, बदमाशों द्वारा हमला किया जा रहा है। वहीं, कई प्रधानों ने यह भी कहा कि गोशाला में अपनी जेब से पैसे खर्च कर गो सेवा कर रहे हैं। यह किसी को भी दिखाई नहीं देता है। इसके बावजूद प्रधानों का लगातार शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष जगमाल मावई, रामकिशोर, अतुल प्रधान, विपिन प्रधान, योगेंद्र प्रधान, शिवकुमार शर्मा, धमेंद्र शर्मा, राहुल आदि प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बुलाई प्रधानों की बैठक
प्रधानों के प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने उनसे मुलाकात कर उनसे ज्ञापन लिया। इस दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने आगामी 26 तारीख को जनपद के सभी प्रधानों की समस्याओं के समाधन के लिए नुमाइश ग्राउंड में बैठक बुलाई है। साथ ही जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य शासनादेश और नियम के अनुसार ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले प्रधान
गोशाला के लिए भूसे की व्यवस्था भी प्रधान को करनी होती है। प्रशासन की ओर से कोई खास मदद नहीं मिलती है। - वीरपाल सिंह, प्रधान मंसूरपुर
प्रशासन ने जिन प्रधानों के अधिकार सीज किए हैं उनको तुरंत बहाल किया जाए। कार्रवाई से पूर्व जांच कराई जाए। - चतर सिंह, प्रधान फगना
शिकायतकर्ता ही खुद भू-माफियाआ के साथ मिलकर अवैध कब्जा करवा लेता है और प्रधान के विरोध करने पर शिकायत कर देता है। - चंद्रभान शर्मा, प्रधान फतेहपुर
प्रधान काम करवाता है, लेकिन कई मामलों में प्रधान ने खड़ंजा बनवा दिए हैं, लेकिन अब तक उसकी पेमेंट नहीं मिली है। - गंगाचरण, प्रधान ग्राम रूठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed