{"_id":"5d6ea6a38ebc3e016d62fbb8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd183625328","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह के आठ साल बाद पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने दहेज और दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाह के आठ साल बाद पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक, महिला ने दहेज और दुष्कर्म का आरोप लगाया
Wed, 04 Sep 2019 06:41 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 06:41 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को निकाह के आठ साल बाद उसके पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। इसके बाद पीड़िता को इद्दत को बैठा दिया गया। उसी दौरान जेठ ने पीड़िता के साथ हलाला के नाम पर दुष्कर्म की कोशिश की। डीएम के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी पीड़ित पिता के अनुसार उसकी पुत्री का निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व नगर के ऊपरकोट क्षेत्र के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ही पुत्री को आरोपी ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे। आरोपी पति और अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे।
पीड़ित पक्ष के अनुसार गत 23 जुलाई 2019 को आरोपी पति ने अन्य ससुरालीजनों के सामने उसकी पुत्री को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के चलते पीड़ित पक्ष द्वारा पीड़िता पुत्री को इद्दत में बैठा दिया गया। आरोप है कि गत 7 अगस्त की रात करीब 10 बजे पीड़िता के कमरे में आरोपी जेठ घुस आया और उस पर हलाला करने का दवाब बनाने लगा।
विज्ञापन
पीड़िता के मना करने पर जबरन दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पीड़ित पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। मामले में नगर पुलिस के कार्रवाई न करने पर डीएम से गुहार लगाई गई। डीएम के आदेश पर नगर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अरूणा राय ने बताया कि मामले में पति, जेठ समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।