फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुखार से एक और मौत, हालात बेकाबू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुखार से एक और मौत, हालात बेकाबू
विज्ञापन

बुलंदशहर/जहांगीराबाद। जनपद में बुखार का कहर जारी है। शनिवार रात्रि जहांगीराबाद निवासी एक और किशोरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिससे जनपद में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या नौ पहुंच गई है। वहीं, बुखार का प्रकोप धीरे-धीरे गांव में भी फैलता जा रहा है। सैकड़ों ग्रामीण जानलेवा बुखार की चपेट में हैं, लेकिन स्वास्थ्य अफसर अनजान बने हुए हैं।
बता दें कि गत माह से बुखार से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। जिसपर विभाग काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं, जनपद में एक और किशोरी ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव जलीलपुर निवासी नेत्रपाल सिंह की 16 वर्षीय पुत्री खुशबू गत एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। जिसका नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। गत दो दिन पूर्व किशोरी की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों द्वारा हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान किशोरी ने शनिवार रात को दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, रविवार को किशोरी खुशबू के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीण जानलेवा बुखार की चपेट में बताए जा रहे हैं। घर-घर में कोई न कोई जानलेवा बुखार की चपेट में है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेसुध बने हुए हैं। लगातार मौत के बाद भी स्वास्थ्य अफसर अभी जनपद में बुखार की बात तक नकार रहे हैं।
विज्ञापन

प्रकोप का इंतजार कर रहे अफसर
बुखार से हुई नौ मौते अभी तक अफसरों की नींद नहीं तोड़ सकी हैं। पिछले वर्ष बुखार से करीब 150 लोगों की मौत हुई थी। बुखार के प्रकोप से हुई मौतों के बाद लखनऊ तक हड़कंप मच गया था। डीजी हेल्थ समेत शासन ने बुखार से मौत मामले को संज्ञान में लेकर टीम भेजकर जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बुखार से मौत का मामला संज्ञान में नहीं है। अभी बुखार का प्रकोप नहीं है। गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed