फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अकरम हत्याकांड : एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अकरम हत्याकांड : एक नामजद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी युवक का चाकू से गोदा हुआ शव शनिवार दोपहर खेत में पड़ा शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव निवासी एक नामजद समेत चार अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी मोहम्मद अख्तर सलमानी पुत्र बब्बा खां ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अकरम गांव में ही नाई की दुकान चलाता था। शुक्रवार शाम को वह दुकान पर ही मौजूद था। साथ ही उसके पास दो लाख रुपये नकदी भी थी। शाम को दुकान पर गांव निवासी युवक इमरान पुत्र सलीम व तीन अज्ञात युवक पहुंचे। साथ ही अकरम को अपने साथ ले गए थे। लेकिन, इसके बाद अकरम वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। शनिवार सुबह फिर से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। दोपहर को उसका शव गांव के बाहर जंगल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी इमरान व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहात कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक सरताज अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपी इमरान व तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed