फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

महिला किसानों के लिए खुलेंगे फार्मिंग स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
महिला किसानों के लिए खुलेंगे फार्मिंग स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हर दिन नये कदम उठा रही है। अब पुरुष किसानों की तरह महिला किसानों को भी खेती में पारंगत किया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में कृषि विभाग की आत्मा योजना से एक-एक महिला फार्मिंग स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों में कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में महिला किसान कृषि के गुर सीखेंगी।
केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयासरत है। खेतों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी काम करती हैं, लेकिन पुरुष किसान ही खेती के तौर-तरीके तय करतो हैं। इस कार्य में महिलाओं की पूरी ऊर्जा का उपयोग नहीं हो पाता है। अब केंद्र के साथ प्रदेश सरकार ने आत्मा योजना के तहत फार्मिंग स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने यह निर्णय महिला किसानों को खेती के गुर सिखाने के लिए लिया है। आदेश है कि फार्मिंग स्कूल का संचालन महिला किसान ही करेंगी। इस योजना के तहत चयनित खेत में फसल बोने से लेकर उसकी कटाई तक की प्रक्रिया में महिलाएं शामिल होंगी। साथ ही महिला किसानों को खेत की जुताई, निराई, बीज और खाद-पानी आदि की भी जानकारी दी जाएगी। फसल में कितनी लागत आ रही है, इसमें अधिक से अधिक लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसके विषय में भी कृषि वैज्ञानिक जानकारी देंगे। महिला किसानों को फार्मिंग स्कूल में प्रशिक्षण देकर दूसरे प्रांतों में ले जाकर उन्नत खेती के तरीके दिखाए जाएंगे। आदेश मिलने पर कृषि विभाग ने जनपद के सभी ब्लॉकों में फार्मिंग स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोट...
महिला किसानों को खेती के गुर सिखाने के लिए फार्मिंग स्कूल खोलने के आदेश जारी हुए हैं। इन आदेशों का पालन कर विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - आरपी चौधरी, उप कृषि निदेशक बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed