फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

निजी चिकित्सक कल हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
निजी चिकित्सक कल हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवाएं भी रहेंगी प्रभावित
विज्ञापन

बुलंदशहर। बृहस्पतिवार को जनपद के समस्त निजी चिकित्सक आईएमए के आह्वान पर एनएमसी बिल के विरोध में एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी ठप रह सकती हैं। जिससे मरीजों के साथ तीमारदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि गत माह लोकसभा ने नेशनल मेडिकल कमीशन बिल (एनएमसी) को मंजूरी दी थी। जिसके विरोध में 31 जुलाई को आईएमए के आह्वान पर जनपद के समस्त निजी चिकित्सकों ने अस्पतालों पर तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे थे। साथ ही सभी ने एकजुट होकर विरोध जताया था। इस दौरान निजी अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं, एनएमसी बिल वापस न लिए जाने पर आईएमए के आह्वान पर जनपद के निजी चिकित्सक पुन: 08 अगस्त को अपने अस्पतालों पर तालाबंदी कर हड़ताल पर रहेंगे। आईएमए के जिलाध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि एनएमसी बिल को वापस लेने की मांग को लेकर जनपद के समस्त निजी चिकित्सक एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं भी बंद रखने के लिए विचार किया जा रहा है। बताया कि समस्त निजी चिकित्सक बृहस्पतिवार सुबह छह बजे से शुक्रवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। मरीजों और तीमारदारों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए वह समय से पूर्व अपनी चिकित्सीय जांच करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed