{"_id":"69e26638aef065783206b9ab","slug":"bulandshahar-mahotsav-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-152324-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सुनो गौर से दुनिया वालो, बुरी नजर ना हम पे डालो... गीत पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सुनो गौर से दुनिया वालो, बुरी नजर ना हम पे डालो... गीत पर झूमे श्रोता
विज्ञापन
जिला प्रदर्शनी में आयोजित इंडियन आइडल नाइट में प्रस्तुति देती गायक दिव्यांशी मौर्या। संवाद
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के ओपन मंच पर बृहस्पतिवार रात इंडियन आइडल नाइट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें इंडियन आइडल में प्रतिभाग कर चुके जतिन निगम, दिव्यांशी मौर्या व कुलदीप चौहान ने फिल्मी गीतों पर अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुति दी। तीनों कलाकारों ने जब सुनो ग़ौर से दुनिया वालों, बुरी नज़र ना हम पे डालो और सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा...गीत गाया तो दर्शक झूम उठे।
जिला प्रदर्शनी में आयोजित हुए इंडियन आइडल नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, जुबैर उल रहमान उर्फ बब्बन मियां, लाखन सिंह व प्रदशर्नी सहायक नीरज कंसल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गायक जतिन निगम ने मेरी उमर के नौजवानों. दिल न लगाना ओ दीवानों.., बचना ऐ हसीनों, लो मैं आ गया हाय.., मेरे ढोल जुदाइयां नी.., दिल पे ज़ख्म खाते है, जान से गुजरते है.., मेरे रश्के क़मर तूने पहली नज़र, जब नज़र से मिलायी मज़ा आ गया और हाल क्या है दिलों का ना पूछो सनम गानों पर प्रस्तुति दी।
गायक दिव्यांशी मौर्या ने एक दो तीन चार पांच छे साथ आठ नौ दस ग्यारह बारह तेरा.., कोई जाए तो ले आए, मेरी लाख दुआएं पाए.., पर्दे में रहने दो, पर्दा न उठाओ पर्दा जो उठ गया तो भेद खुल जाएगा.., तूने परदा उठाया, क्या बात हो गई
विज्ञापन
आज की रात हुस्न का आंखों से लीजिए.., दिल मेरा, मुफ्त का.., लैला मैं लैला ऐसी हूं लैला, हर को चाहे मुझसे मिलना अकेला.., पिया तू अब तो आजा मोनिका वो आ गया व मगर मैंने होंठों से लगाई तो हंगामा हो गया आदि गानों पर प्रस्तुति दी।
गायक कुलदीप चौहान ने थारे बिना लागे नहीं म्हारा जिया रे, हो.., मस्त बहारों का मैं आशिक़, मैं जो चाहे, यार, करूं.., मेरा हौसला भी अय्याश है. ना तो कारवां की तलाश है.., गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, शराबी ये दिल हो गया.., डम डम डिगा डिगा, मौसम भीगा भीगा बिन पिये मैं तो गिरा.., प्यार ना हो तो जिंदगी क्या है व यार ना हो तो बंदगी क्या है आदि गानों पर प्रस्तुति दी। इसके अलावा जतिन निगम, दिव्यांशी मौर्या व कुलदीप चौहान ने संयुक्त ऐसी नज़र से देखा उस जालिम ने चौक पर, हमनें कलेजा रख दिया चाकू की नौक पर.., सुनो ग़ौर से, दुनिया वालों बुरी नज़र ना हम पे डालो और सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा, हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलसितां हमारा सुना माहौल देशभक्ति में बदल दिया। इस दौरान वंदे मातरम व भारत मां की जयघोष से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान अनिल गर्ग ठेकेदार, अधिवक्ता अशोक शर्मा, ऋतिक शर्मा, सूर्या शर्मा, मोहित गर्ग, पुनीत कश्यप व नितिन वर्मा आदि मौजूद रहे।