{"_id":"6390e2352100216ec93b3055","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd2488629185","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हिजाब पहनकर आई छात्राओं को प्रवेश से रोका, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हिजाब पहनकर आई छात्राओं को प्रवेश से रोका, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
हिजाब पहनकर आई छात्राओं को प्रवेश से रोकने पर हंगामा
सिकंदराबाद। बिना ड्रेस कोड के हिजाब पहनकर पहुंची तीन छात्राओं को जेएस पीजी कॉलेज में प्रवेश से रोकने पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। कॉलेज की ओर से छात्राओं को ड्रेस चेंज करने के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा देने का आश्वासन भी दिया गया।
बुधवार को नगर के जेएस पीजी कॉलेज में बाहरी तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए कॉलेज की अनुशासन समिति ड्रेस कोड और आई कार्ड की चेकिंग कर रही थी। ड्रेस में होने और आई कार्ड दिखाने के बाद ही छात्र-छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश दिया जा रहा था। इसी दौरान दो छात्राएं हिजाब में कॉलेज पहुंचीं। शिक्षिकाओं ने बिना ड्रेस कोड के छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश करने से रोक दिया। छात्राओं ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। थोड़ी देर में परिजन कॉलेज पहुंच गए और प्रवेश से रोकने का विरोध जताने लगे। हंगामा होने पर कोतवाली प्रभारी और सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान पुलिस फोर्स के साथ कॉलेज पहुंच गए। परिजनों की मांग थी कि कॉलेज परिसर में चेंज करने के लिए गर्ल्स कॉमन रूम की सुविधा दी जाए। जिससे छात्राएं हिजाब में कालेज आ सकें और यहां आकर ड्रेस पहन लें। प्राचार्य ने चेंजिंग रूम बनवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हो गए।
ड्रेस कोड के लिए एबीवीपी ने किया था प्रदर्शन
कॉलेज परिसर में बाहरी तत्वों के घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए हाल ही में एबीवीपी ने कॉलेज के गेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया था। कार्यकर्ता कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने, बिना आई कार्ड के प्रवेश नहीं दिए जाने की मांग कर रहे थे। इसी के चलते कॉलेज प्रशासन ने कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने के साथ ही आई कार्ड भी अनिवार्य कर दिया था।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी। किसी को भी कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। - विकास प्रताप सिंह चौहान, सीओ
कुछ छात्राएं ओवर कोट पहनकर आई थीं। जिन्हें अनुशासन समिति ने चेंजिंग रूम में जाकर ड्रेस चेंज करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया था। छात्राओं के परिजनों से वार्ता के बाद विवाद शांत हो गया। - अजय कुमार शर्मा, प्राचार्य