फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar

मकान बेचने का झांसा देकर दंपती ने हड़पे 31 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar
मकान बेचने का झांसा देकर दंपती ने हड़पे 31 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। मोहल्ला कोठियात नगर निवासी इंद्रकुमार शर्मा से उसके परिचित दंपती ने बैंक में बंधक मकान का सौदा कर 31 लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इंद्रकुमार ने दंपती के खिलाफ नगर कोतवाली में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंद्रकुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी जान-पहचान नगर के नयागांव चांदपुर निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा और उसकी पत्नी मंजू शर्मा से थी। अक्तूबर 2020 में दोनाें ने उसके घर आकर अपना मकान बेचने का जिक्र किया। आरोपी दंपती ने घर का सौदा 31 लाख रुपये में तय कर दिया। आरोपी पक्ष द्वारा उसे कोई ऋण न होने संबंधी बात कहते हुए बैनामा भी दिखाया गया। बाद में पता चला कि दंपती ने जो बैनामा पीड़ित को दिखाया था, वह फर्जी था। आरोपी दंपती की बातों में आकर पीड़ित ने 31 लाख रुपये में मकान का सौदा कर लिया। अलग-अलग तिथियों में आरोपी को रकम का भुगतान कर दिया गया और 26 अक्तूबर 2020 को मकान रजिस्टर्ड करा लिया। इसमें बैनामे की अवधि 25 अक्तूबर 2021 तय की गई। इसके बाद पीड़ित को जानकारी मिली कि मकान पर बैंक का 11 लाख रुपये का ऋण है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसे धोखा देकर 31 लाख रुपये की ठगी की गई है। अब आरोपी पक्ष द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

फर्जी बैनामा दिखा रुपये हड़पने के हो चुके कई मामले
फर्जी बैनामा दिखाकर या फिर बैंक से कर्ज होने के बावजूद मकान या जमीन बेचने के मामले जनपद में लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक को नोएडा में फ्लैट दिखाकर 39 लाख रुपये हड़प लिए गए थे। पीड़ित को बाद में जानकारी हुई थी कि आरोपियों ने फ्लैट का पूर्व में भी दो लोगों को बैनामा करा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसके अलावा खुर्जा नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति से खेती की जमीन बेचने का झांसा देकर 13 लाख रुपये हड़प लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ककोड़ क्षेत्र बन रहा फर्जी बैनामा-रजिस्ट्री का हब
जेवर में एयरपोर्ट की नींव रखते ही ककोड़ क्षेत्र में जमीनों के नाम पर फर्जी रूप से बैनामा और रजिस्ट्री कराने के मामले बढ़ गए हैं। बीते दिनों ही एक व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसने करीब चार वर्ष पूर्व एक व्यक्ति से चार बीघा जमीन खरीदी थी। जिस पर वह काबिज था, लेकिन आरोपी ने इसके बावजूद उसकी जमीन पर कई लोगों को फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया गया। जिसकी जानकारी उसे बाद में हुई। पीड़ित अब अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है।
कोट
एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - शशांक सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed