{"_id":"6213e5588df7930300349971","slug":"bulandshahar-bulandshahr-news-gbd234405068","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़त के दौरान दबंगों ने दूल्हे के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़त के दौरान दबंगों ने दूल्हे के साथ की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चढ़त के दौरान दबंगों ने दूल्हे के साथ की मारपीट
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात दुल्हन के गांव निवासी आरोपियों ने चढ़त के दौरान दूल्हे के साथ अभद्रता की। साथ ही आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई भी की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और विवाह संपन्न कराया। वहीं, सोमवार को पुलिस ने मामले में दुल्हन के पिता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि रविवार रात खुर्जा क्षेत्र से उसकी बेटी की बरात आई थी। रात करीब साढ़े दस बजे चढ़त की रस्म पूरी की जा रही थी। दूल्हा बग्गी पर बैठा हुआ था। बताया गया कि इसी दौरान दुल्हन के ही गांव निवासी आरोपी दीपक, अमित, सचिन, संदीप और अंशू वहां पहुंच गए। आरोपियों ने इस दौरान दूल्हे के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दूल्हे के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान दूल्हे व उसके परिजनों पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित भी किया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया और रात में पुलिस की मौजूदगी में ही विवाह की अन्य रस्में पूरी की गईं। साथ ही सुबह के समय दुल्हन को विदा किया गया।
पुलिस नहीं पहुंचती तो बिगड़ सकती थी स्थिति
दूल्हे के साथ अभद्रता करने की जानकारी मिलते ही पुलिस करीब आधे घंटे में मौके पर पहुंच गई थी। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद चल रहा था। दुल्हन के गांव निवासी दबंग आरोपी युवक के परिजन व अन्य लोग भी आ गए थे। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी पक्ष भाग निकले। पुलिस के समय से न पहुंचने पर स्थिति काफी हद तक बिगड़ सकती थी।
विज्ञापन
कोट
मामले में तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वारदात के बाद पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया और दुल्हन को विदा किया गया। गांव में शांति बनी हुई है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी