{"_id":"60d8c8c78ebc3e0d8e0d321c","slug":"bulandshah-news-bulandshahr-news-gbd2212331198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने ग्राम प्रधान के चाचा को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने ग्राम प्रधान के चाचा को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने ग्राम प्रधान के चाचा को लूटा
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार देर शाम औरंगाबाद से गांव लौटते समय दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने खनौदा ग्राम प्रधान के चाचा से चार हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव खनौदा निवासी ग्राम प्रधान के चाचा धर्मवीर उर्फ पप्पू गुर्जर देर शाम बाइक पर सवार होकर समान खरीदकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में औरंगाबाद-पवसरा मार्ग स्थित खनौदा रजवाहे के पास औरंगाबाद की ओर से आए दो बाइक सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और अनामिका शुगर मिल जाने का रास्ता पूछने लगे। इस दौरान दो बदमाशों ने धर्मवीर की जेब मे रखी चार हजार रुपये की नकदी और मोबाइल जेब से निकाल लिए। पीड़ित धर्मवीर ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों से उसकी पिटाई कर दी। बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने गांव पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नही लग सका। पीड़ित ने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर योगेंद्र मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।