{"_id":"6345aea047693b3f51716e6f","slug":"bulandshaahar-bulandshahr-news-gbd24589677","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 गैंग के 172 शातिर बदमाशों को नहीं तलाश सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 गैंग के 172 शातिर बदमाशों को नहीं तलाश सकी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
110 गैंग के 172 शातिर बदमाशों को नहीं तलाश सकी पुलिस
बुलंदशहर। जनपद में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। लेकिन इसके बावजूद जनपद के विभिन्न थानों में पंजीकृत 110 गैंग के 172 शातिर बदमाश लापता हैं। जिनका सुराग भी पुलिस को नहीं लगा है। हालांकि अधिकारी सभी अपराधियों को जल्द ही सलाखों को पीछे पहुंचाने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी फरार अपराधियों की तलाश में अभियान चलाए जा रहे हैं।
जनपद पुलिस के महिला थाना को छोड़ सभी 27 थानों पर वर्तमान में 110 आपराधिक गैंग पंजीकृत हैं। जिनकी पुलिस लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। साथ ही इन गैंग के सदस्यों को लगातार गिरफ्तार करने का अभियान चलाकर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। लेकिन, इसके बावजूद इन सभी गैंग के कुल 670 सदस्यों में से 172 शातिर सदस्यों का पुलिस को कोई सुराग ही नहीं है। पुलिस की लिस्ट में वर्तमान समय में यह लोग लापता हैं। जबकि कुल 236 सदस्य अभी भी जेल में विभिन्न वारदातों को अंजाम देने के बाद कैद हैं। साथ ही 250 बदमाश जमानत पर छूटे हैं। इन पर भी लगातार नजर रखकर मॉनिटरिंग की जा रही है। जबकि कुल 12 बदमाशों की मौत हो चुकी है। लापता/फरार 172 अपराधियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक इनका सुराग नहीं लग सका है।
इस वर्ष बनाए गए 15 नए गैंग
इस वर्ष विभिन्न 12 थानों में कुल 15 नए गैंग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें सर्वाधिक गैंग गोकशों के हैं। जबकि लूट के दो और एक वाहन चोर गैंग को पंजीकृत किया गया है। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इस वर्ष नगर कोतवाली पुलिस ने हसीन गैंग और गुलजार गैंग को पंजीकृत किया है। यह गोकश है और वर्तमान में दोनों गैंग के नौ सदस्य जमानत पर बाहर हैं। जबकि जयदीप का लूट गैंग और वाहन चोर प्रदीफ उर्फ बिट्टू का गैंग भी नगर पुलिस ने इस वर्ष पंजीकृत किया है। इन दोनों गैंग के पांचों सदस्य वर्तमान में जेल में बंद हैं। कोतवाली देहात पुलिस ने गोकश मोहम्मद शफीक गैंग, औरंगाबाद पुलिस ने गौकश रिजवान उर्फ बेबी गैंग, सिकंदराबाद पुलिस ने वसीम और मुल्ला सलाम के दो गोकश गैंग, गुलावठी पुलिस ने जब्बार गैंग, ककोड़ पुलिस ने गोकश यासीन गैंग को पंजीकृत किया है। जबकि स्याना पुलिस ने गोकश महबूब और साबिर के दो गैंग व रवि चौधरी का लूट गैंग पंजीकृत किया है। बीबीनगर पुलिस ने शमीम उर्फ कजा व नरसेना ने जीशान का गोकश गैंग पंजीकृत किया है। इन सभी गैंग के कुछ सदस्य जेल में है तो कुछ जमानत पर बाहर हैं।
विज्ञापन
15 थानों की पुलिस ने नहीं पंजीकृत किया कोई गैंग
इस वर्ष खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, अरनिया, जहांगीरपुर, अनूपशहर, जहांगीराबाद, अहार, शिकारपुर, सलेमपुर, पहासू, अहमदगढ़, डिबाई, छतारी, रामघाट और खानपुर पुलिस ने कोई भी गैंग पंजीकृत नहीं किया है। जबकि गत सितंबर माह में ही अन्य थानों ने 15 गैंग पंजीकृत किए हैं।
ये हैं गैंग
गैंग संख्या
वाहन चोर/लूट गैंग 10
चेन स्नेचिंग 02
डकैत 18
गोकशी 17
लूट 43
हत्या 07
पशु चोरी गैंग 03
नकबजनी 02
चोरी 02
तार चोरी 03
शराब तस्कर 01
शस्त्र बनाना 01
भू-माफिया 01
नोट:- सभी आंकड़े पुलिस विभाग से लिए गए।
इस वर्ष 15 नए गैंग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें 12 गैंग गोकशी, दो लूट व एक वाहन चोरी गैंग है। जनपद भर में इस समय कुल 110 गैंग पंजीकृत हैं। जिनके अधिकतर सदस्य जेल में बंद हैं, जो भी सदस्य जमानत पर हैं, उनकी मॉनिटरिंग की जाती है। जबकि फरार सदस्यों की तलाश लगातार की जा रही है। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी