{"_id":"66818d0919c2e504bc02475f","slug":"buffalo-died-due-to-electrocution-in-the-pole-people-created-ruckus-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-103113-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खंभे में करंट उतरने से भैंस की मौत, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खंभे में करंट उतरने से भैंस की मौत, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मोहल्ला कायस्थवाडा में खंभे में करंट आने से भैंस की मौत हो गई। लोगों ने भैंस का पोस्टमार्टम कराने, मुआवजा दिए जाने और लोहे के स्थान पर सीमेंट के पोल लगाने की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार अमित सिंह मौके पर पहुंचे। नायब तहसील के मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। हंगामे के कारण करीब तीन घंटे तक मोहल्ले की आपूर्ति बाधित रही।
मोहल्ला निवासी राकेश सैनी शनिवार रात करीब नौ बजे खेतों से घर लौट रहे थे। मोहल्ले में लगे बिजली के पोल से उनकी भैंस अपनी पीठ घिसने लगी। पोल में उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। उनकी भैंस की कीमत 80 हजार रुपये थी। करंट से भैंस की मौत हो जाने से मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने, मृत भैंस का पोस्टमार्टम कराने, लोहे के पोल के स्थान पर सीमेंट के पोल लगाए जाने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया लेकिन वह अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद नायब तहसीलदार अमित सिंह, जेई विजय शंकर मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। चिकित्सक ने जांच के लिए नमूना लिया। वहीं नियमानुसार मुआवजा दिलाने और अन्य मांगों को भी पूरी कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
जेई विजयशंकर ने बताया कि भैंस के पोल से कमर घिसने के कारण संभवत: विद्युत तार के पोल से टच होने से पोल में करंट उतर गया होगा। पोल की पूरी तरह से जांच कराई गई। जिसके बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।