फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   budget for power sector

350 करोड़ का बजट, खत्म करेगा पावर कट

Thu, 19 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 19 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
budget for power sector
महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जनपद के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे। ऊर्जा समिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट में जिला ऊर्जा समिति की बैठक केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना और इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम की घोषणा की। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत गांवों के विद्युतीकरण के लिए 232 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगरों में इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट स्कीम के तहत 118 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि बिजलीघर निर्माण और क्षमता वृद्धि पर 100 करोड़, गांव में ट्यूबवेल और घरेलू लाइन को अलग करने के लिए 110 करोड़ और ग्रामीण विद्युतीकरण पर 140 करोड़ रुपया खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. शर्मा ने कहा कि अरनिया में बन रहे थर्मल पावर प्लांट का फायदा जनपद को होगा।   केंद्रीय मंत्री ने बैठक में कहा कि योजना के तहत शुरू होने वाले कामों के उद्घाटन के दौरान सांसद केंद्र बिंदु में हाेंगे।


विधायक दिलनवाज खान के प्रतिनिधि की शििकायत पर केंद्रीय मंत्री ने अफसरों को अधिक से अधिक समय दफ्तर में गुजारने की नसीहत दी। बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह ने बिजली अफसरों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed