{"_id":"69bae32d479b35bb700740cb","slug":"brother-in-law-and-brother-in-law-die-after-being-hit-by-a-goods-train-in-bulandshahr-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बुलंदशहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बुलंदशहर में मालगाड़ी की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का हुए शिकार
Wed, 18 Mar 2026 11:10 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
Published by: Akash Dubey
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:10 PM IST
सार
खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव में बुधवार रात रेलवे ट्रैक पार करते हुए जीजा हरि किशन और साले सोनू की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में जीजा-साले की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा के कलंदरगढ़ी गांव में रेलवे लाइन पार करते हुए जीजा-साले ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
गांव कलंदरगढ़ी निवासी सुरेश ने बताया कि उनका छोटा भाई हरि किशन (32) हरियाणा के पानीपत में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पानीपत में ही हरि किशन अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहता था। हरि किशन के साले सोनू (28) की कुछ दिनों से तबीयत खराब थी। इसी के चलते हरि किशन अपने साले सोनू को दवा दिलाने के लिए बुधवार को खुर्जा आए थे।
विज्ञापन
खुर्जा में दवा दिलाने के बाद रात करीब आठ बजे वह गांव आ रहे थे। गांव के बाहर ऑटो से उतरे और इसके बाद पैदल घर की ओर आने लगे। तभी पैदल रेलवे ट्रैक पार करते हुए हरि किशन और सोनू मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तभी गांव के अन्य लोग भी वहां आ गए, जिन्होंने हादसे की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
परिजन व ग्रामीण शव को लेकर जटिया अस्पताल पहुंचे, जहां पर पुलिस टीम भी पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से जीजा व उनके साले की मौत हो गई। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।