फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bridegroom escaped from home for dowry

दहेज के लिए घुड़चढ़ी से पहले ही दूल्हा फरार

Sun, 24 Apr 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, :छतारी
ब्यूरो/अमर उजाला, :छतारी Updated Sun, 24 Apr 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bridegroom escaped from home for dowry
बारात - फोटो : Demo
क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को दो बहनों की बारात एक ही गांव से आनी थी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर घुड़चढ़ी से पहले एक दूल्हा नाराज होकर घर से गायब हो गया। जबकि दूसरा परिवार मारपीट के भय से बारात लेकर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लड़की पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। काफी हंगामे और विवाद के बाद पंचायत में एक अन्य लड़के से शादी तय कर शनिवार को दोनों बेटियों की शादी संपन्न कराई गई। वहीं, लड़की पक्ष ने दहेज की मांग करने वाले दूल्हे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



छतारी क्षेत्र के सहार निवासी श्यामवीर सिंह की दो भतिजियों की शादी थाना अहमदगढ़ के गांव में दो परिवार के लड़कों से तय हुई थी। शुक्रवार को दोनों भतीजियों की बारात आनी थी। देर रात बारात नहीं पहुंची तो फोन पर संपर्क  करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शनिवार सुबह लड़की पक्ष के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि दहेज की मांग न पूरी होने पर दूल्हा घर से भाग गया था। वहीं दूसरा परिवार मारपीट के भय से बारात लेकर नहीं पहुंचा। बाद में समाज के लोगों के साथ पंचायत कर गांव के ही दूसरे लड़के से शादी तय की गई। शनिवार को दोनों बारात सहार पहुंची और दोनों बहनों की शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed