{"_id":"57dc38bb4f1c1bf504d48931","slug":"boycott-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मांगें पूरी नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार’
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
मैना मौजपुर गांव में शुक्रवार को धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर मैना मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उनकी मांगे अगर पूरी नहीं की गई तो आगामी विस चुनाव में वे वोट नहीं डालेंगे।
विज्ञापन
फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर किसानों का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर शासन प्रशासन की तरफ से कोई न पहुंचने के कारण किसानों में रोष व्याप्त था। किसानों ने कहा कि प्रशासन बिना वार्ता किए ही जबरन उनकी जमीन छीनना चाहता है।
विज्ञापन
धरना स्थल पर पहुंचे भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि वह पीड़ित किसानों के साथ हर लड़ाई में रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों पर अमल नहीं किया तो आंदोलन उग्र हो सकता है। जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
धरने का संचालन सुग्रीव सोलंकी ने किया। सुशीला देवी, मंजू देवी, ज्ञानवती, संतोष, चरन देवी, गायत्री, कमलेश, कैलादेवी, जयदेयी, उदय सिंह, बब्बन, केहर सिंह, जगपाल, अतर सिंह आदि मौजूद रहे।