{"_id":"57069af24f1c1b5319c81362","slug":"bogus-electrical-data-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहिबा...फर्जी हैं बिजली के आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहिबा...फर्जी हैं बिजली के आंकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
dm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप शायद पढ़कर चौंक जाएंगे कि बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद के कई बिजलीघरों के अलावा डिबाई और जहांगीराबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। पावर कारपोरेशन यह आंकड़ा किसी आम आदमी को नहीं बल्कि जिले की मुखिया डीएम को भेज रहा है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति के फर्जी आंकड़े जनपद की मुखिया के फटकार से बचने के लिए अफसरों द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। पावर कारपोरेशन अफसरों को प्रत्येक बिजलीघर द्वारा आपूर्ति का आंकड़ा सप्ताह में जिलाधिकारी को भेजना होता है। दफ्तर में बैठे ऑपरेटर मन मुताबिक आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसके बाद यह आंकड़ा जिलाधिकारी को भेजा जा रहा है। आंकड़ों में बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद के कई बिजलीघरों के अलावा जहांगीराबाद और डिबाई टाउन को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दर्शायी जा रही है। जबकि हकीकत कोसों दूर है।
विज्ञापन