फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Body of a young man found in a highway-side plot in Khurja.

पत्नी को लेने गया ससुराल: खुर्जा में हाईवे किनारे प्लॉट में मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 07 Oct 2026 02:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Oct 2026 02:12 PM IST
सार

बुलंदशहर के खुर्जा में हाईवे किनारे एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान हो गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Body of a young man found in a highway-side plot in Khurja.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हाइवे किनारे प्लाट पर स्वालिन (25) निवासी मीरपुर का शव पड़ा मिला। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

विज्ञापन


घटना स्थल पर जांच करने पहुंचे निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्वालिन का निकाह करीब एक वर्ष पूर्व हुआ था। कुछ दिनों से पत्नी और स्वालिन के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी रोहिंदा गांव में अपने मायके चली गई थी। बुधवार सुबह स्वालिन अपनी पत्नी को लेने गए, लेकिन वह वापस नहीं आई। 
विज्ञापन


इसके बाद स्वालिन मीरपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के बराबर वाले प्लाट पर आ गया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि उसका शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल की गई। साथ ही फॉरेंसिक टीम में भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की पुष्टि होगी। अभी परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन तहरीर नहीं दी गई है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed