फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Blossoming colors on the houses of legislators

विधायकों के आवास पर खूब उड़े रंग-गुलाल

Mon, 13 Mar 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Blossoming colors on the houses of legislators
holi - फोटो : amar ujala

नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई देने वालों का रविवार को तांता लगा रहा। सुबह होते ही बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया। विजेता प्रत्याशियों के आवास पर खूब रंग चला और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

विज्ञापन


औरंगाबाद में भाजपाइयों ने आतिशबाजी छोड़कर व एक दूसरे को केसरिया गुलाल लगाकर जमकर होली खेली।  बुलंदशहर बस स्टैंड, पवसरा तिराहा, सदर बाजार, जहांगीराबाद रोड, नई बस्ती और भावसी रोड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाडों के साथ आतिशबाजी छोड़ी और एक दूसरे को केसरिया गुलाल लगाकर होली खेलकर जश्न मनाया। 
विज्ञापन


चेयरमैन राजकुमार लोधी, नरेश तायल, ओमप्रकाश गौतम, डाक्टर अशोक लोधी, प्राचार्य राकेश सिंह, वेदप्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, जयचंद गुर्जर आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गांव ईलना, पर्वाना, जाड़ौल, जनौरा, बालका, सुरजावली, चरौरा मुस्तफाबाद, पाली बेगपुर, लखावटी, रजवाना, मैथना जगतपुर, भावसी, पवसरा आदि गांवों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छोड़कर जीत का जश्न मनाया है।

वहीं सिकंदराबाद में डॉ. प्रदीप दीक्षित के नार्सिंग होम में भाजपा की जीत पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।  पंडित सचिन शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, दीपक दुल्हैरा, हेमंत शर्मा, गीता गोयल, नगर अध्यक्ष पिंकी वोहरा आदि मौजूद रहे।

ककोड़ के झाझर में सोलंकी बीज भंडार पर स्वराज सोलंकी, सुंदर सोलंकी, धनेश अग्रवाल, राजकुमार भाटी, सत्यपाल भाटी, नितेश राणा आदि ने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। बुलंदशहर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा,


शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, डिबाई विधायक अनिता लोधी, स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed