{"_id":"670d4bde55608f3ac9066ffa","slug":"bloody-conflict-between-two-parties-over-watering-the-fields-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-123556-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष
विज्ञापन
ऊंचागांव। खेत में पानी लगाने के दौरान पड़ोस के खेत में पानी कट गया। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों की कई महिलाएं व पुरुष घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
अमरगढ़ क्षेत्र के गांव बैरल निवासी जयवती देवी अपने बच्चों के साथ खेत पर ट्रैक्टर से आलू की बुआई कर रहीं थीं। इसी दौरान थाना नरसेना क्षेत्र के गांव करियारी निवासी अपने खेत में पानी लगा रहा था। पानी लगाने के दौरान उनके खेत से पानी निकलकर जयवती के खेत में पहुंच गया। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दूसरे पक्ष के लोग एकत्र होकर कुल्हाड़ी और बल्लम लेकर खेत पर पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। जिसमें जयवती देवी, सुमन देवी, चेतन, किरनपाल, धर्मराज, खेमचंद और दूसरे पक्ष के कई लोग घायल हो गए। वहीं, सीएचसी पर चिकित्सक नहीं होने पर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी स्याना के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।