फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU protest

एक घंटे तक लुहारली टोल प्लाजा पर रहा किसानों का कब्जा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
BKU protest
टोल प्लाजा पर धरना देते किसानों को समझाती पुलिस। - फोटो : SIKANDRABAD
एक घंटे तक लुहारली टोल प्लाजा पर रहा किसानों का कब्जा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-91 पर गड्ढों को भरने की मांग को लेकर भाकियू महाशक्ति ने सोमवार को लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक टोल को फ्री करवा दिया। पुलिस के काफी समझाने पर कार्यकर्ता टोल से हटे और एक तरफ धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ता एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद उन्होंने धरना समाप्त किया।
नेशनल हाईवे-91 को लुहारली टोल प्लाजा से गभाना तक गड्ढा मुक्त किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेंद्र सिंह के नेतृत्व में टोल प्लाजा पर पहुंचे। कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे टोल प्लाजा की लाइनों में धरने पर बैठ गए और टोल को फ्री करवा दिया। टोल पर धरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर टोल की लाइनों से उठाया। लेकिन वह टोल की एक अन्य लाइन में धरने पर बैठ गए और एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। करीब साढे़ तीन बजे एनएचएआई के अधिकारी और एसीपी दादरी क्षेत्र मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, डीएम बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर को संबोधित ज्ञापन एनएचएआई के अधिकारियों और एसीपी को सौंपा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त किया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी मुकेश शर्मा, मंडल प्रमुख सुशील कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री संजय शर्मा, मंडल सचिव संजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आस मोहम्मद, प्रदेश सचिव संजय सिरोही समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन पिछले तीन महीने से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, एसडीएम से गड्ढों को भरने की मांग को लेकर लिखित शिकायत करता चला आ रहा है। उन्होंने हाईवे के गड्ढा मुक्त होने तक लुहारली, गभाना टोल को फ्री किए जाने की मांग की थी। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें मजबूरन धरना देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने मांगा 15 दिन का समय
हाईवे के गड्ढों को भरने के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने 15 दिन का समय मांगा लेकिन भाकियू महाशक्ति ने आठ दिन का समय दिया है। आठ दिनों में गड्ढों को नहीं भरा गया तो भाकियू महाशक्ति फिर से धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।
करीब 15 सौ वाहन गुजरे फ्री
किसानों के टोल को फ्री कराने के दौरान करीब 15 सौ वाहन टोल से निशुल्क गुजरे। टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि किसानों ने दोपहर करीब 12 बजे से एक बजे तक एक घंटे के लिए टोल को फ्री कराया। इस दौरान करीब 15 सौ वाहन निशुल्क गुजरे। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये के टोल टैक्स का नुकसान हुआ।

भाकियू अंबावता करेगी पंचायत
आठ सितंबर तक हाईवे के गड्ढों और अंडर पास के नीचे क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर भाकियू अंबावता हाईवे पर पंचायत करेंगी। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर टोल को फ्री कराने की भी चेतावनी दी है। इस बाबत कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed