फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   BKU agitation

भाकियू छह मई से करेगी तालाबंदी

Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
Updated Fri, 22 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
BKU agitation
भाकियू - फोटो : अमर उजाला

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश की शुगर मिलें किसानों का पूरा पेमेंट नहीं कर रही हैं। अब भाकियू पेमेंट न करने वाली शुगर मिलों के शीरे और चीनी के गोदाम में आगामी छह मई से तालाबंदी करेगी। गन्ने के घोषित मूल्य 280 के स्थान पर मिलों ने 230 रूपये प्रति क्विंटल का भुगतान किया है।

विज्ञापन


साथ ही शेष 50 रुपये क्विंटल  का भुगतान अभी तक किसानों को नहीं मिला है। भाकियू के प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी के यहां निजी कार्यक्रम में आये राकेश टिकैत ने प्रेसवार्ता में ये विचार रखे। उन्होंने कहा कि गेहूं का सरकारी मूल्य 1525 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने पावर कारपोरेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई गई बिजली की दरों पर कड़ा ऐतराज जताते हुए प्रदेश का चक्का जाम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ी बिजली की दरों को वापस नहीं लिया जायेगा तब तक किसान चैन से नहीं बैठेंगे और सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव मांगेराम त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष बिशन सिरोही, जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी, सरदार सिंह, प्रहलाद सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed