फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Biodiversity park will be ready this year with an expenditure of six crores

Bulandshahar News: छह करोड़ से इस साल बनकर तैयार हो जाएगा जैव विविधता पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर/नरौरा। नरौरा क्षेत्र के रामघाट में बन रहा जैव विविधता पार्क इसी साल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब छह करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। जिले में यह पहला जैव विविधता पार्क होगा। पार्क का 70 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इसके बनने पर यह पिकनिक स्पॉट भी बन जाएगा।
विज्ञापन

डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि 40 एकड़ में जैव विविधता पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें नेजर ट्रेल, प्राकृतिक ग्रीन हट्स व गोल हट्स का निर्माण हो रहा है। पक्षियों के लिए घोंसले और बांस व घास से झोपड़ी बनाई जा रही हैं। पर्यटकों के बैठने के लिए सुंदर हट्स और सीमेंट की बेंच आदि लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

पार्क में पक्षी बिहार, तितली पार्क, झील व अलग-अलग वाटिकाएं बनाई जा रही हैं। जहां पर बेल, बरगद, आंवला, अशोक, पीपल, खैर, पतास, पीपल, गूलर, आंवला, शीशम, वनीला, बांस, बरगद पाकड, सीठा, बेल, अर्जुन, कमद, आम, महुवा सहित अन्य अनेक प्रकार पौधे रोपित किए गए। यह सभी पौधे मौसम के अनुकूल तो होंगे ही साथ ही प्राकृतिक हरियाली पर्यटकों को भी खूब लुभाएंगी। साथ ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया पार्क की सबसे खास बात यह है कि 500 वर्ष पुराना बरगद का पेड़ इसकी शान बनेगा। इस पेड़ काे पिछले दिनों बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया प्रयागराज सेंटर के वैज्ञानिकों ने रोमानिया के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर पता लगाने का दावा किया था। कार्बन डेटिंग के जरिए इसकी उम्र 500 वर्ष पाई गई है। पार्क को विकसित करने के लिए लगातार काम जारी है और इसी साल तक तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed