{"_id":"673cb9e93b9a0e29fc01a4e2","slug":"bike-riding-father-dies-son-injured-in-collision-with-truck-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-104186-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे- 34 पर गांव बिलसूरी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई। जबकि पुत्र घायल हो गया। मृतक के भतीजे ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
जनपद मैनपुरी के गांव तिसाह निवासी अश्वनी कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके चाचा मंसाराम (50) गाजियाबाद में नौकरी करते थे। उनका बेटा राजवीर (25) भी उनके साथ काम करता है। सोमवार को उसके चाचा और चचेरा भाई गांव से बाइक से गाजियाबाद ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वह सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित गांव बिलसूरी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया चाचा मंसाराम के सिर से उतर गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भाई को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।