फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bike riders looted cash from liquor salesman

Bulandshahar News: शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवारों ने लूटी नकदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
स्याना। कोतवाली क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर स्थित गांव घंसूरपुर स्थित शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 31,500 रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के कस्बा बुगरासी निवासी हरपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पीड़ित कोतवाली क्षेत्र के गांव घंसूरपुर स्थित शराब की दुकान पर सेल्समैन है। सोमवार देर रात पीड़ित बराबर में स्थित अन्य शराब ठेके के सेल्समैन कृष्ण व लक्ष्मीकांत के साथ दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकल रहा था। तभी बाइक स्टार्ट करने के दौरान अन्य बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और हथियारों के बल पर पीड़ित से 31,500 रुपये की नकदी लूट ली। कृष्ण के विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। हालांकि, अभी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन




कोट

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों की शिनाख्त कर ली जाएगी। - भास्कर मिश्रा, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed